नई दिल्ली, जुलाई 26 -- बरसात के सीजन में कई बीमारियां फैलती है लेकिन इनमें से कुछ बेहद खतरनाक होती हैं। इन दिनों चांदीपुरा वायरस का कहर काफी तेजी से चल रहा है, जिससे सबसे ज्यादा बच्चों को खतरा है। इस वायरस के कारण गुजरात में 3 बच्चों की मौत हुई और इसके बाद ये राजस्थान पहुंच गया, जहां पर 2 बच्चे इसका शिकार हो गए। बच्चों की मौत के बाद से प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो चुका है और सभी को इस वारस के लक्षण और बचाव के तरीके बताने में लगा हुआ है। आइये जानते हैं इस वायरस से शरीर पर क्या असर होता है और इसके शुरुआती लक्षण क्या होते हैं?क्या है चांदीपुरा वायरस? चांदीपुरा वायरस (Chandipura Virus) की पहचान पहली बार साल 1965 में भारत में हुई थी। यह वायरस महाराष्ट्र के नागपुर जिले के चांदीपुरा गांव में तेज बुखार के मरीजों के खून के नमूनों से मिला था...