सुल्तानपुर, फरवरी 16 -- चांदा, संवाददाता। विकासखंड प्रतापपुर कमैचा की ग्राम सभा पूनी भीम पट्टी स्थित चांदा कोतवाली परिसर में बन रहा सरोवर अब धीरे-धीरे मूर्त रूप लेता दिखाई दे रहा है। मनरेगा योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन इस तालाब पर इन दिनों तेजी से मिट्टी भराई और समतलीकरण का कार्य कराया जा रहा है। सोमवार को सरोवर निर्माण स्थल पर काफी संख्या में महिला एवं पुरुष मजदूर कार्य करते नजर आए। श्रमिकों द्वारा तालाब की खुदाई, मिट्टी कटान और समतलीकरण का काम पूरी तन्मयता से किया गया। निर्माण कार्य में तेजी आने से सरोवर का आकार अब स्पष्ट रूप से उभरने लगा है। कोतवाली भवन के ठीक पीछे परिसर के अंदर बन रहा यह सरोवर भविष्य में परिसर की सुंदरता को और बढ़ाएगा। स्थानीय लोगों का मानना है कि सरोवर बनने से न केवल कोतवाली परिसर का स्वरूप आकर्षक होगा, बल्कि पर्यावर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.