धनबाद, अप्रैल 6 -- चांदमारी क्षेत्र के ग्रामीणों की शिकायत आउटसोर्सिंग के कारण उत्पन्न हो रही समस्याओं और लगातार मिल रही शिकायतों के बाद धनबाद के मेयर संजीव सिंह ने रविवार को क्षेत्र का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान स्थानीय निवासियों ने मेयर को बताया कि क्षेत्र में चल रहे आउटसोर्सिंग कार्य के तहत भारी ब्लास्टिंग और अनियमित तरीके से कार्य किए जाने के कारण उनके घरों में दरार पड़ने की आशंका बढ़ गई है। लोगों ने यह भी बताया कि लगातार हो रही तेज ब्लास्टिंग से जान-माल की सुरक्षा को लेकर भय का माहौल बना रहता है और कई परिवार अपने घरों में असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। क्षे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.