बिजनौर, मई 22 -- चांदपुर क्षेत्र में गुलदार की लगातार बढ़ती दस्तक से लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। इस्माईलपुर स्थित डायट व कस्तूरबा विद्यालय में गुलदार पकड़े जाने के बाद अब शुगर मिल परिसर में गुलदार दिखाई देने से कर्मचारियों और आसपास के ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। चांदपुर क्षेत्र में गुलदार की दिखाई लगातार बढ़ती जा रही है। कुछ दिन पूर्व गांव इस्माइलपुर स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान तथा कस्तूरबा विद्यालय में गुलदार पकड़े जाने के बाद अब चांदपुर से हल्दौर मार्ग पर स्थित शुगर मिल परिसर में गुलदार दिखाई दिया है। गुलदार को अधिकारियों के दफ्तरों और आबादी वाले परिसर के आसपास घूमते हुए देखा गया, जिसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। यह भी पढ़ें- गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाने की मांग बताया जा रहा है कि शुगर मिल में ...