सीवान, अप्रैल 28 -- (पचरुखी से रमेश कुमार)। प्रखंड के चांदपुर गांव में आयोजित शिव शक्ति महायज्ञ के तहत सोमवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान भक्ति का ऐसा सैलाब उमड़ा कि पूरा क्षेत्र हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा। इस क्रम में यज्ञ स्थल से गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा प्रारंभ हुई, जिसमें 11 सौ से अधिक महिलाएं और कन्याएं सिर पर कलश लेकर शामिल हुईं। कलश यात्रा चांदपुर शिव मंदिर परिसर से शुरू होकर बनदेवी स्थान और पोखड़ेरा के रास्ते सोनबरसा हनुमान मंदिर परिसर स्थित तालाब तालाब तक पहुंची। वहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजा-अर्चना कराई गई, जिसके बाद श्रद्धालुओं ने कलश में पवित्र जल भरा। यह भी पढ़ें- चांदपुर में शिव शक्ति महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई जलभरी के बाद श्रद्धालु पुनः पीडीएस चिमनी और इंदापुर के रास्ते यज्ञ स...