बिजनौर, मार्च 27 -- चांदपुर। चांदपुर-जलीलपुर रोड पर व्यापारी के मकान में अज्ञात चोरों ने लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर घर से सोने-चांदी के आभूषण और करीब 8 लाख रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए। इससे इलाके में हड़कंप मच गया। घटनास्थल पर एसपी भी पहुंच गए। नगर के मोहल्ला चिम्मन निवासी व्यापारी निरीश कुमार उर्फ बिल्लू गुप्ता का चांदपुर जलीलपुर मार्ग स्थित मकान में शुक्रवार सुबह चोरी की बड़ी घटना सामने आई। बताया कि घर में काम करने वाले नौकर मोनू को शुक्रवार सुबह पानी की टंकी चेक करने के लिए पीछे भेजा गया। वहां पहुंचने पर उसने सामान बिखरा हुआ देखा, जिससे उसके होश उड़ गए। नौकर ने तुरंत मालिक को सूचना दी। मौके पर पहुंचे निरीश कुमार ने देखा कि शौचालय का जंगला टूटा हुआ था और अज्ञात चोर वहीं से ही घर में घुसे। कमरे में ही स्टोर बना रखा है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.