बिजनौर, अप्रैल 2 -- चांदपुर। बुधवार को चांदपुर में महिला एसआई कु.जया व महिला आरक्षी प्रिया द्वारा मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। इस दौरान कस्बा क्षेत्र में बालिकाओं, महिलाओं और पुरुषों को मिशन शक्ति केंद्र द्वारा दी जाने वाली सेवाओं की जानकारी दी गई। मिशन शक्ति अभियान में बाल विवाह मुक्त अभियान, साइबर क्राइम से बचाव और महिला सुरक्षा से जुड़े हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी साझा की गई। साथ ही विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और नशा मुक्ति भारत अभियान जैसी सरकारी योजनाओं के बारे में भी जागरूक किया गया। जानकारी के साथ महिलाओ को पंपलेट वितरित किए गए। कार्यक्रम में न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.