चांदपुर में बेसमेंट में संचालित अस्पतालों व कोचिंग सेंटरों पर प्रशासन की सख्ती, नोटिस जारी
बिजनौर, जून 27 -- लखनऊ में कोचिंग सेंटर में हुए हादसे के बाद प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। इसी क्रम में चांदपुर में बेसमेंट में संचालित अस्पतालों और कोचिंग सेंटरों के खिलाफ लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है। एसडीएम नितिन तेवतिया के निर्देशन में गठित टीम ने नगर के विभिन्न नर्सिंग होम और अस्पतालों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान बेसमेंट में संचालित अस्पतालों के संचालकों को निर्देश दिए गए कि बेसमेंट में किसी भी मरीज को भर्ती न किया जाए तथा ऐसे हिस्सों का तत्काल उपयोग बंद किया जाए।अभियान के दौरान कुल नौ अस्पतालों की जांच की गई। इनमें बेसमेंट में संचालित पाए गए संजीवनी नर्सिंग होम, सत्य नर्सिंग होम, वाईटल हॉस्पिटल और अल इकबाल हॉस्पिटल सहित ओक्सीज कोचिंग सेंटर एवं गुरु एजुकेशन सेंटर को नोटिस जारी कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई। यह भी पढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.