चांदपुर में बदला मौसम का मिजाज, हल्की बूंदाबांदी से बढ़ी ठंड
बिजनौर, मार्च 19 -- चांदपुर, संवाददाता। नगर क्षेत्र में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। गुरुवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे और हल्की बूंदाबांदी देखने को मिली, जिससे वातावरण में ठंड का एहसास बढ़ गया। देर शाम तक बादलों का डेरा बना रहा, जिससे मौसम सुहावना लेकिन ठंडा बना रहा।हालांकि इस बूंदाबांदी ने आम लोगों को राहत दी, लेकिन किसानों की चिंता बढ़ा दी है। क्षेत्र में तैयार खड़ी पक्की फसलों को बारिश से नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। किसान मौसम के इस बदलाव को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.