बिजनौर, मार्च 13 -- बिजनौर। बिजनौर में चांदपुर तहसील के एक इंटर कॉलेज में गुरुवार को कक्षा 12 की परीक्षा देने पहुंचीं छह छात्राए संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गईं। गुरुवार शाम तक तो परिजन खुद ही तलाश करते रहे लेकिन बाद में उन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छात्राओं को तलाशने के लिए 11 टीमे गठित की हैं। चांदपुर के एक इंटर कॉलेज में गुरुवार को संस्कृत विषय की परीक्षा थी। इसमें हीमपुर दीपा क्षेत्र के एक गांव की दो छात्राएं व चांदपुर नगर व क्षेत्र की चार छात्राएं परीक्षा देने आई थीं। गुरुवार देर शाम तक छात्राएं घर नहीं पहुंचीं तो परिजनों को चिंता होने लगी। परिजन छात्राओं को तलाश करने के लिए जगह-जगह पहुंचे लेकिन कुछ पता नहीं चला। छात्राओं के न मिलने पर परिजन थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी।प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.