बिजनौर, अप्रैल 25 -- चांदपुर। भारत विकास समिति के सदस्यों ने भाजपा नगर अध्यक्ष मोहित कुमार के साथ नए तैयार रजिस्ट्री भवन का निरीक्षण किया और इसे जल्द शुरू करने की मांग उठाई। चांदपुर में प्रशासन द्वारा रजिस्ट्री कार्यालय के लिए तैयार किए गए नए भवन का भारत विकास समिति के सदस्यों ने निरीक्षण किया। इस दौरान भाजपा के नगर अध्यक्ष मोहित कुमार भी मौजूद रहे। समिति के सदस्यों ने बताया कि नए भवन में पर्याप्त जगह है और यदि रजिस्ट्री कार्यालय को यहां स्थानांतरित किया जाता है, तो इससे दिव्यांग, बीमार और वृद्ध लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। समिति ने बताया कि यह मांग लंबे समय से उठाई जा रही थी। यह भी पढ़ें- भवन नियमितीकरण योजना का अधिकतम लोगों लाभ दिलाएगा चैंबर : मल्होत्रा जिलाधिकारी द्वारा भवन का निरीक्षण भी किया जा चुका है और उनके निर्देशों के अनुसार ही ...