फतेहपुर, जुलाई 1 -- अमौली। चांदपुर थाना क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं ने ग्रामीणों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। क्षेत्र की करीब 40 ग्राम सभाओं में पिछले छह माह में चोरी की 12 बड़ी घटनाएं सामने आई हैं। चोर घरों से करीब डेढ़ लाख रुपए नगद, लगभग एक करोड़ रुपए के जेवरात, चार भैंस और 40 भेड़ चोरी कर ले गए, लेकिन पुलिस अब तक सिर्फ एक भैंस की बरामदगी ही कर सकी है। जून माह में ही पराधनई, कोठा बखरिया, बिजौली और खदरा समेत पांच गांवों में चोरी की वारदातें हुईं। इससे पहले गौरीपुर, जजमोइया, बबई, गोहरारी, हुसैनाबाद, कंहिजरा, गोंदहा और सन्यास नगर में भी लाखों रुपए के जेवर, नगदी व पशुधन चोरी होने की शिकायतें दर्ज कराई गईं। पीड़ितों का आरोप है कि कई मामलों में पुलिस ने मुकदमा दर्ज करना भी उचित नहीं समझा, जबकि जिन मामलों मे...