चांदपुर में चोरों का उत्पात, चार लाख साफ
फतेहपुर, जून 15 -- अमौली। चांदपुर थाना क्षेत्र में चोरों के उत्पात से पुलिस की नींद उड़ी हुई है। एक के बाद एक हो रही चोरी की घटनाओं ने खाकी के इकबाल पर सवाल खड़े कर दिये हैं। कुलखेड़ा में चोरी को लेकर हुए बवाल का मामला अभी थमा नहीं था कि बिजौली गांव में भी चोरों ने रविवार रात एक घर से करीब चार लाख के जेवरात पार कर दिये। सूचना पर पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल कर जल्द खुलासे का भरोसा दिया। बिजौली गांव निवासी अनिल कुमार सचान ने बताया कि अपने घर के बाहर मेन गेट के पास सोए हुए थे। कमरे के अंदर उनकी दोनों बेटियां सोई हुई थी। सोमवार भोर पहर करीब तीन बजे कूलर बंद हो जाने से बेटियों की गर्मी के कारण नींद खुल गई। बेटियों को कमरे में किसी के होने की आहट हुई तो उन्होंने शोर मचाया। तब तक एक चोर बाहर निकल कर खेतों की भाग गया। उनकी नींद खुली अंदर जाकर देख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.