चांदपुर में गोवंश अवशेष प्रकरण में मुठभेड़, चार गिरफ्तार
बिजनौर, अप्रैल 22 -- चांदपुर। क्षेत्र के गांव सब्दलपुर तेली के पास गोवंश के अवशेष मिलने के मामले में पुलिस कार्रवाई तेज है। मुठभेड़ के दौरान चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। चांदपुर के गांव सब्दलपुर तेली के समीप 14 अप्रैल 2026 को खेत में गोवंश के अवशेष मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया था। इस मामले में बजरंग दल के नगर संयोजक सुशील कुमार की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। जांच के दौरान पुलिस और गोतस्करों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें आरोपी वसीम के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने मौके से वसीम, तहसीन और फरीद को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से दो तमंचे, पशु काटने के उपकरण, एक स्कूटी और एक बाइक बरामद की गई। सभी गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। हालांकि, मुठ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.