वाराणसी, अप्रैल 22 -- वाराणसी। शहर में 45वें सीएनजी स्टेशन का शुभारंभ बुधवार को किया गया। गेल इंडिया ने चांदपुर में सीएनजी स्टेशन शुरू किया है। इसका उद्घाटन गेल के निदेशक (मार्केटिंग) संजय कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि नए सीएनजी स्टेशन से चांदपुर एवं आसपास के वाहन चालकों को सुविधा होगी। इसके अलावा गोदौलिया स्थित काशी चाट भंडार में पीएनजी आपूर्ति शुरू की गई। इस दौरान जीएम सुशील कुमार,गौरी शंकर मिश्रा, नवाजिश अली अंसारी, प्रवीण कुमार सिंह, चंदन कुमार, देवाशीष साहू, जे.आकाश मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...