बिजनौर, जून 4 -- चांदपुर में सोमवार को अलग-अलग स्थानों पर दो शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक के शव की पहचान हो गई है, जबकि दूसरे बुजुर्ग के शव की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। चांदपुर में उस समय सनसनी फैल गई जब अलग-अलग स्थानों पर दो शव बरामद हुए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार हाशमी पेट्रोल पंप के पास स्थित नाले में एक युवक का शव मिला। यह भी पढ़ें- चांदपुर में अलग अलग दो जगह शव मिले एक की शिनाख्त पुलिस ने शव की पहचान मोहल्ला विवेकनगर निवासी चंद्रपाल के 22 वर्षीय पुत्र सचिन के रूप में कराई। परिजनों ने बताया कि सचिन रविवार देर शाम से घर से लापता था। उन्होंने ...