बिजनौर, अप्रैल 15 -- चांदपुर। चांदपुर में सोमवार देर रात मंडी समिति की दीवार पर गुलदार दिखाई देने से इलाके में हड़कंप मच गया। राहगीरों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। चांदपुर के स्याऊ-शुगर मिल मार्ग स्थित मंडी समिति की पीछे वाली दीवार पर देर रात एक गुलदार दिखाई देने से क्षेत्र में दहशत फैल गई। सड़क से गुजर रहे राहगीरों ने दीवार पर तेजी से चलते हुए गुलदार का वीडियो बना लिया। जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इलाके में एक से अधिक गुलदार होने की आशंका जताई जा रही है। कुछ लोगों ने चार गुलदार दिखाई देने का दावा किया है, हालांकि वायरल वीडियो में फिलहाल एक ही गुलदार स्पष्ट रूप से नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि गुलदार दीवार स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.