चांदपुर पश्चिम में किसान चौपाल का आयोजन
कटिहार, जून 19 -- समेली,एक संवाददाता चांदपुर पश्चिम पंचायत के रामनगर में बिहार सरकार कृषि विभाग आत्मा के सौजन्य से कृषि जन कल्याण किसान चौपाल सह खेत बचाओ खरीफ महाअभियान का आयोजन किया गया। इसमें किसानों को खरीफ फसल से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।प्रखंड कृषि समन्वयक शिवेश कुमार, सहायक तकनीक प्रबंधक कंचन माला,किसान सलाहकार गणेश प्रसाद साह सहित कृषि विभाग के कर्मियों ने किसानों को बीज वितरण, मिट्टी जांच, एग्री स्टेट परियोजना के तहत ई-केवाईसी, किसान पंजीकरण और जैविक व प्राकृतिक खेती के बारे में जानकारी दी। मौके पर सुशील मंडल, धीरेंद्र कुमार मंडल सच्चिदानंद मंडल ,भोला मंडल, जयशंकर मंडल, अशोक मंडल किशोर कुमार मंडल आदि उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- किसान चौपाल के जरिये जैविक व प्राकृतिक खेती पर जोर यह भी पढ़ें- खरीफ महाअभियान में किसानों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.