बिजनौर, अप्रैल 4 -- चांदपुर। तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी रणविजय सिंह ने की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में फरियादी अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे और अधिकारियों के समक्ष समस्याएं रखीं। संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 69 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 4 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। विभागवार प्राप्त शिकायतों में राजस्व विभाग की 36, पुलिस विभाग की 12, विकास विभाग की 7, विद्युत विभाग की 7, पूर्ति विभाग की 2, सिंचाई विभाग की 2 तथा अन्य विभागों की 3 शिकायतें शामिल रहीं। डीएम किसी कारणवश कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सकीं, जिससे फरियादियों में कुछ मायूसी देखी गई। सीडीओ रणविजय सिंह ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.