बिजनौर, जून 7 -- चांदपुर हल्दौर मार्ग स्थित चांदपुर चीनी मिल की कॉलोनी में एक बार फिर गुलदार दिखाई देने से कर्मचारियों और आसपास के लोगों में भय का माहौल है। हाल के दिनों में क्षेत्र में लगातार गुलदारों की मौजूदगी सामने आने के बाद वन विभाग ने निगरानी बढ़ाते हुए पिंजरे लगाए हैं, लेकिन अब भी गुलदारों की गतिविधियां जारी हैं।चांदपुर-हल्दौर मार्ग पर स्थित चांदपुर चीनी मिल परिसर में एक बार फिर गुलदार दिखाई देने से दहशत फैल गई है। बताया जाता है कि कुछ दिन पूर्व मिल क्षेत्र में तीन शावकों के साथ दो गुलदार देखे गए थे। सूचना मिलने पर वन विभाग ने चीनी मिल परिसर में पिंजरे लगाए थे, जिनमें दो दिनों के भीतर लगातार दो गुलदार कैद भी हो गए थे। यह भी पढ़ें- बिजनौर : चांदपुर चीनी मिल में फिर दिखाई दिया गुलदार, दहशत हालांकि अन्य गुलदार अब भी क्षेत्र में घूम र...