बिजनौर, मार्च 28 -- चांदपुर। क्षेत्र में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। एक व्यापारी के घर में लाखों की चोरी के 20 घंटे भी नहीं बीते थे कि अज्ञात चोरों ने खेतों से हाईटेंशन लाइन के तार चोरी कर इलाके में हड़कंप मचा दिया। चांदपुर के गांव पीपलसाना स्थित बिजलीघर से कराल द्वितीय फीडर के माध्यम से किसानों के ट्यूबवेलों को बिजली आपूर्ति दी जाती है। इस फीडर पर करीब 30 किसानों के ट्यूबवेल जुड़े हुए हैं। हाईटेंशन लाइन पीपलसाना बिजलीघर से कराल के खेतों से होते हुए खेड़की रवाना के जंगल तक जाती है।देर रात अज्ञात चोरों ने कराल के जंगल क्षेत्र में 19 खंभों से हाईटेंशन लाइन के तार चोरी कर लिए। सुबह जब किसान खेतों पर पहुंचे तो खंभों से तार गायब देखकर घटना की जानकारी हुई। इसके बाद किसानों ने तुरंत बिजली विभाग को सूचना दी। तार चोरी होने के कारण ...