चांदपुर के लाल पद्म भूषण डॉ. सुभाष कश्यप के योगदान को कर रहे याद
बिजनौर, जून 5 -- चांदपुर में जन्मे और भारतीय संविधान व संसदीय मामलों के प्रख्यात विद्वान, पूर्व लोकसभा महासचिव तथा पद्म भूषण से सम्मानित डॉ. सुभाष कश्यप का गुरुवार को 97 वर्ष की आयु में निधन हो गया। भले ही वह लंबे अरसे से चांदपुर नहीं आए थे, लेकिन उनके निधन की सूचना से चांदपुर में शोक की लहर दौड़ गई। नगरवासियों और परिजनों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान को याद किया।लोकसभा के पूर्व महासचिव संविधान विशेषज्ञ एवं पद्म भूषण से सम्मानित डॉ. सुभाष कश्यप का जन्म 10 मई 1929 को चांदपुर के मोहल्ला कायस्थान में बनारसी दास कश्यप के परिवार में हुआ था। उनका बचपन नगर के मोहल्ला कायस्थान में बीता और प्रारंभिक शिक्षा मोहल्ला पतियापाड़ा स्थित प्राथमिक विद्यालय में हुई। इसके बाद उन्होंने हिंदू हाई स्कूल वर्तमान हिंदू इंटर कॉलेज, चांदपुर से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.