हाजीपुर, मई 25 -- सहदेई बुजुर्ग । सं.सू. चांदपुरा थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आजमपुर वार्ड संख्या एक में एक घर में छापेमारी कर एक 35.14 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। थानाध्यक्ष विट्टु कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि आजमपुर वार्ड संख्या एक निवासी समरजीत पासवान के पुत्र विक्की कुमार शराब की कारोबार करने के लिए भाड़ी मात्रा में विदेशी शराब अपने घर में रखे हुए है। सूचना के आधार पर छापेमारी की गई तो उसके घर से विभिन्न कंपनी का विदेशी शराब बरामद हुआ। कारोबारी मौके से भागने में सफल रहा। शराब बरामद मामले को लेकर कांड 227/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह भी पढ़ें- चांदपुरा पुलिस ने 35.14 लीटर शराब किया बरामद, कारोबारी फरार - राजेश कुमार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...