बांका, फरवरी 10 -- चान्दन (बांका), निज प्रतिनिधि। प्रखंड के एकमात्र इंटरमीडिएट परीक्षा केंद्र एम. एम. के.जी. प्लस टू विद्यालय चान्दन में इंटर परीक्षा की दोनों पालियों की परीक्षा कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गई। प्रथम पाली में हिंदी विषय की परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें कुल 331 परीक्षार्थियों में से 327 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया, जबकि 4 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली में इतिहास विषय की परीक्षा में कुल 336 परीक्षार्थियों में से 330 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी तथा 6 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। इसके अतिरिक्त एस.सी. एग्रीकल्चर विषय में दो परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। केंद्राधीक्षक करुणा किस्कू ने बताया कि दोनों पालियों की परीक्षा पूरी तरह कदाचार मुक्त रही। परीक्षा केंद्र पर पर्याप्त संख्या में पुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.