बांका, मार्च 18 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर प्रखंड क्षेत्र में चांदन नदी पर बने दो महत्वपूर्ण पुलों पर सुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं का अभाव लोगों के लिए लगातार परेशानी और खतरे का कारण बनता जा रहा है। जेठौर और तारडीह के समीप बने इन पुलों पर न तो पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था है और न ही रोशनी की समुचित सुविधा। शाम ढलते ही यहां से गुजरना लोगों के लिए जोखिम भरा हो जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वर्षों पहले बने इन पुलों ने आवागमन को आसान जरूर किया, लेकिन अब इनके रखरखाव और सुरक्षा पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि दोनों पुलों पर रात के समय अंधेरा छाया रहता है। यहां बिजली के खंभे तक नहीं लगाए गए हैं। इसके कारण शाम होते ही पुल से गुजरने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। खासकर पैदल यात्रियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.