चांदन द्वादशी पर खाटू नरेश को लगा खीर-चूरमे का भोग
रांची, जून 26 -- रांची। अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मंदिर में शनिवार को चांदन द्वादशी के अवसर पर खाटू नरेश को खीर-चूरमे का विशेष भोग अर्पित किया गया। मुख्य यजमान खुशबू और संजय गोयल ने अनुष्ठान संपन्न किया। इससे पूर्व मंदिर में गणेश पूजन, बजरंगबली और शिव परिवार की पूजा कर विभिन्न नैवेद्य एवं फल अर्पित किए गए। इस अवसर पर बाबा के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी। चांदन द्वादशी के कारण श्याम प्रभु के प्रिय प्रसाद (खीर-चूरमा) को ग्रहण करने के लिए श्रद्धालु कतारबद्ध दिखे। मंदिर परिसर में ही तैयार इस प्रसाद को 550 से अधिक भक्तों ने ग्रहण किया।श्री श्याम मंडल के कार्यकर्ताओं ने भक्तों के लिए शुद्ध पेयजल और चरण पादुका रखने की उत्तम व्यवस्था की। यह भी पढ़ें- श्री राधा रानी रसोई की ओर से किया गया अन्न प्रसाद वितरण विकास पाड़िया, प्रदीप अग्रवाल, अभि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.