भागलपुर, मार्च 24 -- सुल्तानगंज। निज संवाददाता नगर परिषद वार्ड 27 स्थित मुशीपट्टी मुहल्ले की रहने वाली छात्रा चांदनी कुमारी, ने इंटरमीडिएट साइंस की परीक्षा में 459 अंक (91.8%) प्राप्त कर जिला में साइंस में चौथा स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। चांदनी कुमारी के किसान पिता शालिग्राम साह व मां दीपा कुमारी हैं। चांदनी अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजन को देती हैं। वह एनजीए हाईस्कूल, दुधैला की छात्रा हैं। मैट्रिक परीक्षा में 472 अंक (94.4%) प्राप्त किए थे। इसी स्कूल से उन्होंने इंटरमीडिएट की पढ़ाई भी पूरी की। वह आगे डॉक्टर बनना चाहती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.