मुजफ्फरपुर, मार्च 13 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। शहर के चांदनी चौक से ब्रह्मपुरा थाने की पुलिस ने हथियार और तीन कारतूस के साथ दो शातिरों को गिरफ्तार किया है। बुधवार की देर रात वाहन जांच के दौरान एक स्कॉर्पियो की जांच की गई। इसमें लोडेड पिस्टल व तीन कारतूस व चाकू मिले। सिटी एसपी मो. मोहिबुल्लाह अंसारी ने बताया कि दोनों शातिर चांदनी चौक में ही व्यवसाय करते हैं। स्कॉर्पियो से अपराध को अंजाम देने निकले थे। इसी दौरान वाहन जांच के दौरान पकड़े गए।सिटी एसपी ने बताया कि पश्चिमी चंपारण जिले के बैरिया इलाके के संजीव चौधरी और ब्रह्मपुरा के विकास भारद्वाज को गिरफ्तार किया गया है। इनका अपराधिक इतिहास पता किया जा रहा है। आशंका है कि हाइवे पर राहगीरों को लिफ्ट देकर लूटपाट करने वाले गैंग से दोनों जुड़े हैं। ब्रह्मपुरा थाने में दोनों के खिलाफ आर्म्स ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.