मुजफ्फरपुर, जून 11 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। चांदनी चौक से दामोदरपुर के बीच अतिक्रमण और अवैध पार्किंग के खिलाफ बुधवार को भी अभियान चलाया गया। कांटी सीओ और कांटी पुलिस की मौजूदगी में सुबह 10 बजे से विशेष टीम ने एनएच किनारे और सर्विस लेन से स्थाई व अस्थाई कब्जा हटवाया। इस दौरान आधा दर्जन से अधिक घरों की चहारदीवारी तोड़ी गई। वहीं, एनएच की जमीन पर बनी दर्जनभर से अधिक दुकानों के शेड उजाड़े गए। इसमें एक जनप्रतिनिधि के व्यवसायिक प्रतिष्ठान की बाउंड्री भी ढहाई गई。 यह भी पढ़ें- सख्ती: हाईवे से हटाया गया कब्जा, दर्जनों दुकानों पर बुलडोजरअभियान के दौरान अफरातफरी लगातार दूसरे दिन भारी पुलिस बल के साथ अभियान चलने से अफरातफरी मची रही। कांटी सीओ ने बताया कि एनएच की जमीन पर अवैध कब्जा कर मकान-दुकान बना लिए गए थे। कई बार नोटिस के बाद भी जगह खाली नहीं...