नई दिल्ली, मार्च 18 -- नई दिल्ली, व.सं.। दिल्ली नगर निगम प्रशासन चांदनी चौक में अतिक्रमण और अवैध कब्जों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगा। स्थायी समिति अध्यक्ष सत्या शर्मा ने बताया कि चांदनी चौक में निगरानी के लिए टीमें तैनात कर दी गई हैं। जांच में दंगल मैदान और पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के सामने स्थित पार्किंग स्थलों का दुरुपयोग मिला, जहां अवैध लोडिंग-अनलोडिंग हो रही थी। क्लब पार्किंग में झुग्गियां, सड़क किनारे अतिक्रमण और अवैध शराब बिक्री भी पाई गई। शौचालयों की सफाई व रखरखाव के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों को सख्त कार्रवाई के आदेश जारी किए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...