शामली, जून 7 -- Shamli News: यूपी पुलिस की लाख कोशिशों के बाद भी धर्म परिवर्तन के मामले में रुक नहीं पा रहे हैं। आए दिन मुस्लिम युवकों द्वारा नाम बदलकर युवतियों को फंसाने के मामले सामने आ रहे हैं, लेकिन इस बार जो केस सामने आा है उसके बारे में सुनकर हर कोई दंग रह गया। ताजा मामला शामली का है। यहां जिम में काम करने वाली मुस्लिम युवती ने मेडिकल व्यवसायी के बेटे आयुष को को अपनी झूठी मोहब्बत में फंसा लिया। पुलिस का दावा है कि सुनियोजित तरीके से युवती और उसके परिवार ने संपत्ति हड़पने के लिए युवक को ब्लैकमेल कर उसका धर्म परविर्तन कराकर शादी करा दी। इसमें तीन मौलवी भी शामिल रहे। एसपी ने बताया कि दोनों को जेल भेज दिया है। मौलवी एवं अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। शहर के प्रमुख दवा कारोबारी देवराज मलिक के इकलौते बेटे आयुष मलिक की चांदनी कुरैशी से शाद...