दुमका, मई 5 -- मसलिया प्रतिनिधि। मसलिया प्रखंड क्षेत्र के चांदना गांव में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का समापन सोमवार को पश्चिम बंगाल के नदिया निवासी आचार्य गोबिंद विस्वास द्वारा हवन यज्ञ के साथ किया गया। विदित हो कि चांदना गांव में 27 अप्रैल सोमवार से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया था। जिसका अंतिम दिन कथा वाचक प्रेम बल्लभ दास ने कृष्ण एवं सुदामा चरित्र को अति सुंदरता के साथ पूर्वक वर्णन किया। कहा कि आज के समय सुदामा कृष्ण जैसा मित्रता देखने को नहीं मिलता है। उस समय श्रीकृष्ण जहां द्वारकाधीश थे। वही सुदामा झोपड़पट्टी में रहने वाले अत्यंत गरीब ब्राह्मण थे। सुदामा ने कभी भी सपरिवार कई कई दिन भूखे रहने के बावजूद अपने मित्र से सहयोग के लिए कुछ नही मांगा। एक बार सुदामा अपने पत्नी सुशीला देवी के कहने पर मित्र से मिलने द्वारका पहुंचे।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.