चांदचौर मध्य पंचायत भवन से हजारों के सामान गायब
समस्तीपुर, मई 18 -- उजियारपुर। थाना क्षेत्र के चांदचौर मध्य पंचायत के पंचायत भवन में हजारों रुपए मूल्य की संपत्ति की चोरी हो गई है। घटना रविवार की रात का बताया गया है। इस संबंध में पंचायत के मुखिया रीता देवी ने उजियारपुर थाना में आवेदन देकर घटना की शिकायत किया है। थाना में दिए आवेदन में मुखिया ने कहा है कि 18 मई सोमवार को पंचायत के सभी कर्मी कार्यपालक सहायक आकांक्षा कुमारी एवं ग्राम कचहरी सचिव प्रियंका कुमारी अपनी ड्यूटी पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि कार्यालय का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो कार्यालय से इंभर्टर, प्रिंटर, सेंचुरी पेपर सहित विभिन्न सामग्री गायब था। यह भी पढ़ें- पोल्ट्री फार्म से लाखों रुपए की चोरी उन्होंने बताया की चोरों ने बिजली वायरिंग का भी क्षतिग्रस्त कर दिया है। साथ ही इस दौरान सबमर्सिबल पंप भी खोलने का प्रयास कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.