धनबाद, मार्च 16 -- अलकडीहा, प्रतिनिधि। महिलाओं को स्वावलंबी बनाने को लेकर रविवार को चांदकुईया पंचायत भवन में एमएस ग्रुप की ओर से प्रशिक्षण सत्र शुरू किया गया। जिसका उदघाटन सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो व मुखिया लक्ष्मी सिंह ने संयुक्त रूप से किया। महिलाओं को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने के लिए पंचायत में चूड़ी, लहटी, कपड़े का बैग, मसाला बनाना, मशरूम का प्रशिक्षण, सिलाई कढ़ाई व बुनाई का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। धनबाद के उद्योगपति सुमन अग्रवाल ने महिलाओं को ट्रेनिंग और मार्केटिंग में सशक्त बनाने के लिए महिलाओं को अपने साथ जोड़ा है। विधायक चंद्रदेव महतो ने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए झारखंड सरकार द्वारा बहुत सारी योजना चलाई जा रही हैं, पंचायत की महिलाओं को उसमें जोड़कर आगे बढ़ाया जाएगा, उन्होंने कहा कि महिलाओं द्वारा उत्पादित विभिन्...