रिषिकेष, जून 11 -- माजरीग्रांट के चांडी प्लांटेशन क्षेत्र में दो गुलदारों की धमक से दशहत फैल गई है। ग्रामीणों को सुरक्षा का खतरा सता रहा है। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग की है। प्रधान निशा देवी ने बताया कि चांडी प्लांटेशन में गुलदारों ने एक कुत्ते का शिकार करने का प्रयास किया, लेकिन शोर मचाने पर जंगल की तरफ भाग खड़े हुए। क्षेत्र में एक साथ दो गुलदार आने से लोगों में खौफ बढ़ गया है। उन्होंने वन विभाग की बड़कोट रेंज के अधिकारियों से गुलदारों को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है। यह भी पढ़ें- चांडी प्लांटेशन में गुलदारों की धमक से दशहत ग्रामीण मंगल सिंह ने बताया कि गुलदार की धमक से दिन ढलने के बाद चांडी प्लांटेशन के ग्रामीण घरों में कैद होने को मजबूर हो रहे हैं। रेंज ग...