आदित्यपुर, जनवरी 8 -- चांडिल, संवाददाता। सरायकेला-खरसावां झामुमो जिला सचिव बैद्यनाथ टुडू का बुधवार देर शाम अपहरण कर लिया गया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूत्रों के अनुसार, बैद्यनाथ टुडू मनोहरपुर के गोइलकेरा में एक श्राद्ध भोज में शामिल होकर कार से अपने घर चांडिल थाना क्षेत्र के रुचाप स्थित वनडीह गांव लौट रहे थे। रात करीब साढ़े आठ बजे वे चांडिल गोलचक्कर पहुंचे, जहां कार में सवार अन्य पार्टी कार्यकर्ता उतर गए। इसके बाद जैसे ही कार आगे बढ़ी, चार लोगों ने बैद्यनाथ टुडू को रोका और उसी कार में बैठाकर उनका अपहरण कर लिया। अपहरणकर्ता उन्हें रांगामाटी के रास्ते रांची जिले के सोनाहातू थाना क्षेत्र की ओर ले गए। अपहरण की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आई और महज डेढ़ घंटे के भीतर रात करीब 10 बजे रांची जिले के सोनाहातू थाना क्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.