आदित्यपुर, जनवरी 31 -- चांडिल, संवाददाता। चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में करीब 22 हजार घरों में स्मार्ट मीटर लगाये जायेंगे। स्मार्ट मीटर डिजिटल प्रणाली से लैस होगा। झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) के द्वारा चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगाने का काम शुरू हो जाएगा। विद्युत सहायक अभियंता कालीनाथ सिंह मुंडा ने बताया कि स्मार्ट मीटर पूरी तरह से नि:शुल्क है। इसके लगाने के बाद उपभोक्ताओं के मोबाइल पर बिल आएगा। उन्होंने बताया कि स्मार्ट मीटर लगाने पर भी सरकारी प्रावधान के लाभुकों को दो सौ यूनिट का लाभ मिलेगा। सहायक अभियंता ने बताया कि फिलहाल अर्बन इलाकों विशेषकर चांडिल, चौका, रघुनाथपुर, आदरडीह, मिलन चौक, टीकर कपाली तथा एनएच-18 एवं 33 स्थित उपभोक्ताओं के घर स्मार्ट मीटर लगेगा। यह कार्य अगले छह माह में पूरा हो जाएगा। कालीनाथ सिंह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.