चांडिल में सड़क हादसे में बड़े भाई की मौत, छोटा भाई गंभीर
आदित्यपुर, अगस्त 25 -- चांडिल। चांडिल थाना क्षेत्र के टाटा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-33) स्थित चांडिल गोलचक्कर के पास मंगलवार दोपहर सड़क हादसे में बाइक सवार निमाई महतो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके भाई नागेश्वर महतो गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा दोपहर करीब एक बजे हुआ, जिसके बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया।जानकारी के अनुसार, साहेरबेड़ा निवासी दोनों भाई जमशेदपुर से बाइक से घर लौट रहे थे। चांडिल की ओर मुड़ने के दौरान पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने दोनों को चांडिल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने निमाई महतो को मृत घोषित कर दिया। नागेश्वर का इलाज जारी है।निमाई महतो का घर दुर्घटनास्थल से महज 300 मीटर दूर है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। पुलिस फरार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.