आदित्यपुर, नवम्बर 26 -- चांडिल। थाना क्षेत्र के टाटा- रांची हाइवे(एनएच 33) स्थित चिलगु मोड़ पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना बुधवार की दोपहर करीब तीन बजे की है। घायल युवक की पहचान नीमडीह थाना क्षेत्र के फाड़ेगा निवासी निमाई मंडल के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, निमाई मंडल बाइक से चांडिल की ओर से चिलगू की ओर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दिया। घटना के बाद वाहन से मौके से फरार हो गया। दुर्घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और एम्बुलेंस से घायल को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेज दिया। पुलिस आरोपी वाहन की तलाश में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.