सराईकेला, जून 13 -- सरायकेला, संवाददाता । चांडिल थाना में तैनात सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) को आदिवासी महिला के साथ सरेआम बदसलूकी और गाली-गलौज के आरोप में एसपी निधि द्विवेदी ने लाइन हाजिर कर दिया। घटनाक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।वीडियो में कथित तौर पर आरोपी एएसआई एक महिला को हाथ में डंडा लेकर धक्का-मुक्की करते साफ नजर आ रहे हैं। एसपी ने इस मामले में जाचं के आदेश दिये हैं।एसपी कार्यालय के अनुसार, इस पूरे मामले को अत्यंत गंभीरता से लिया गया है। लाइन हाजिर करने के साथ ही एएसआई के खिलाफ विभागीय और अनुशासनात्मक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह भी पढ़ें- जिम में धीमे बोलिए... इतना सुनते ही भड़की महिला सिपाही, साथी को बुलाकर शिक्षिका को पीटा एसपी ने स्पष्ट किया है कि जनता के साथ दुर्व्यवहार करने वाले किसी भी पुलिसकर्म...