आदित्यपुर, जून 7 -- चांडिल। चांडिल थाना क्षेत्र के टाटा-रांची हाइवे( एनएच- 33) स्थित करणीडीह-भादुडीह के पास दो ऑटो के बीच सीधी टक्कर हो गई। जिससे दोनों ऑटो में सवार दो महिला समेत कुल 6 सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। ऑटो चांडिल से जमशेदपुर जा रही थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद सड़क सुरक्षा मित्र शेखर गांगुली मौके पर पहुंचे तथा घायलों को एम्बुलेंस की मदद से एमजीएम अस्पताल भेज दिया। दुर्घटना में एक ऑटो की परखच्चे उड़ गए। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। इधर, ग्रामीणों ने टाटा-रांची हाइवे पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटना पर ब्रेक लगाने की प्रशासन से मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...