आदित्यपुर, अक्टूबर 5 -- चांडिल। चांडिल डैम में ठनका गिरने से घोड़ानेगी पंचायत समिति के पूर्व पंचायत समिति सदस्य गोम्हा हांसदा गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना रविवार की दोपहर करीब एक बजे की है। जानकारी के मुताबिक चांडिल डैम में गोम्हा हांसदा ठेला में चना एवं अन्य खाद्य सामग्री बेच रही थी। उसी दौरान ठनका गिरने से वह घायल हो गई। घटना के बाद घायल गोम्हा हांसदा को चांडिल सीएचसी में भर्ती किया गया जहां से उसे एमजीएम रेफर कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.