आदित्यपुर, मार्च 8 -- चांडिल, संवाददाता। चांडिल में इन दिनों गाय चोर फिर से सक्रिय हो गया है। चांडिल थाना क्षेत्र के कदमडीह में होली की रात चोरों ने रामचंद्र राय के घर के बाहर खूंटे में बंधे गाय की चोरी कर ली। अगले दिन सुबह रामचंद्र राय ने देखा कि उसके घर से गाय गायब है। खोजबीन करने के बाद भी गाय का कोई अता पता नहीं चल सका। चोरी गई गाय की कीमत करीब 60 हजार था। इस संबंध में रामचंद्र राय ने थाना में लिखित शिकायत दर्ज की है। कुछ माह पहले भी रामचंद्र राय की गाय की चोरी हुईं थी। कुछ दिन पहले भी डैम रोड में पुलिस की गश्त को देखकर चोर गाय को छोड़कर भागने में सफल रहा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...