चांडिल में एनएच-33 पर पांच घंटे का महाजाम
आदित्यपुर, जून 28 -- चांडिल, संवाददाता। चांडिल के पाटा के पास टाटा-रांची हाइवे (एनएच-33) पर एक ट्रेलर का ब्रेक डाउन होने के कारण शनिवार की शाम करीब 6 बजे से लेकर रात्रि 11 बजे तक जाम लगा हुआ था। इस कारण नारगाडीह से लेकर जरियाडीह तक करीब चार किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। इसके कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सैकड़ों वाहन, लंबी दूरी की बसें, यात्री वाहन घंटों जाम में फंसा रहा। जाम का आलम यह था कि चांडिल गोलचक्कर से पाटा तक एक किलोमीटर की दूरी तय करने में वाहन को एक घंटे से ज्यादा समय लगा। ग्रामीणों का कहना था कि एनएचएआई की लापरवाही के कारण चांडिल गोलचक्कर के पास हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है। जाम के बावजूद एनएचएआई टोल वसूलने में लगा रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.