आदित्यपुर, अप्रैल 6 -- चांडिल। चांडिल न्यू बाईपास सड़क (एनएच-18) पर रविवार को महाजाम लगा रहा। जिस कारण यात्री भीषण गर्मी में त्राहिमाम, त्राहिमाम करते नजर आए। रविवार को सुबह से देर रात तक न्यू बाईपास सड़क पर गांगुडीह से लुपुंगडीह तक करीब सात किलोमीटर तक महाजाम लगा रहा। पितकी रेल फाटक पर लग रहे जाम के कारण लोग अब परेशान हो गए हैं। एम्बुलेंस में मरीज घंटों जाम में फंसा रहा। लोग जाम से छुटकारा पाने के लिए प्रशासन से आवश्यक कदम उठाने की मांग कर रहे हैं। जनप्रतिनिधियों के उदासीन रवैया के कारण लोगों में नाराजगी रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...