आदित्यपुर, जून 29 -- चांडिल, संवाददाता। चांडिल के पितकी रेलवे फाटक पर जाम के कारण रविवार को पुरुलिया-घोड़नेगी सड़क मार्ग (चांडिल न्यू बाईपास सड़क) पर रविवार की शाम चार बजे से लेकर रात्रि करीब 10 बजे तक जाम लगा रहा। जाम की वजह से नीमडीह के लुपुंगडीह से चांडिल के गांगुडीह तक करीब चार किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। इसके कारण मालवाहक वाहन चालकों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। एनएचएआई के एक पदाधिकारी ने बताया कि अगस्त के प्रथम सप्ताह में पितकी फ्लाईओवर से आवागमन चालू कर दिया जाएगा। इधर, रविवार को भी चांडिल गोलचक्कर के पास पाटा में जाम की स्थिति बनी रही। जाम हटाने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...