चांडिल न्यू बाईपास सड़क पर आठ किलोमीटर लंबा महाजाम
आदित्यपुर, अप्रैल 28 -- चांडिल, संवाददाता। रात से हो गई सुबह और सुबह से फिर हो गई रात, पर चांडिल न्यू बाईपास से जाम नहीं हटा। न्यू बाईपास सड़क (एनएच-18) पर पिछले 24 घंटे से ज्यादा समय से महाजाम लगा है। तपती धूप में महाजाम से लोग त्राहिमाम-त्राहिमाम कर रहे हैं। पितकी रेल फाटक पर लग रहे भीषण जाम के कारण चांडिल के गांगुडीह से नीमडीह के जामडीह तक करीब आठ किमी तक वाहनों की लंबी कतार लगी रही। लंबी दूरी कि बसें, एम्बुलेंस, स्कूली बसें घंटों जाम में फंसी रहीं। जाम में फंसे स्कूली बच्चे और मरीज कराहते रहे।एक किमी जाने में लग गये 12 घंटे : चालकबोकारो जाने वाले एक ट्रक के चालक ने बताया कि न्यू बाईपास सड़क पर एक किमी का सफ़र तय करने में उन्हें 12 घंटे लग गए। यह भी पढ़ें- फफूंद चौराहे से नहर बाजार तक चौदह घंटे रहा जाम तपती गर्मी में जाम से उनलोगों का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.