आदित्यपुर, जुलाई 25 -- आदित्यपुर, संवाददाता। चांडिल डैम विस्थापितों की समस्याओं के समाधान को लेकर शुक्रवार को आदित्यपुर स्थित सुवर्णरेखा बहुद्देशीय परियोजना कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में ईचागढ़ विधायक सविता महतो और सुवर्णरेखा परियोजना प्रशासक सह जमशेदपुर उपायुक्त राजीव रंजन शामिल हुए। बैठक में विधायक सविता महतो ने विस्थापितों की 19 सूत्री मांगों को अधिकारियों के समक्ष रखा। उन्होंने मांग की कि जब तक सभी विस्थापितों का पुनर्वास नहीं हो जाता, तब तक चांडिल डैम में जलस्तर 180 मीटर से अधिक नहीं रखा जाए, ताकि गांवों में पानी भरने की समस्या न हो। साथ ही विस्थापित युवाओं को रोजगार, पुनर्वास स्थलों पर सड़क, बिजली, पेयजल और स्कूल जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की भी मांग की। विधायक ने कहा कि कई विस्थापित परिवारों को विकास पुस्तिका और...