चांडिल डैम का जलस्तर 180 मीटर के पार, खोले गये आठ फाटक
आदित्यपुर, सितम्बर 24 -- पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश के कारण चांडिल डैम का जलस्तर बुधवार को 180.45 मीटर पर पहुंच गया। जिसके बाद डैम के 13 फाटक में से 8 फाटक को खोल दिया गया। डैम के फाटक से 254 क्यूमेक तथा इमरजेंसी स्लूइस गेट से 119 क्यूमेक पानी स्वर्णरेखा नदी में छोड़ा जा रहा है। जिससे स्वर्णरेखा नदी में जलस्तर की वृद्धि हो गई। मंगलवार को चांडिल डैम का जलस्तर 179.80 मीटर पर था। जलस्तर की बढ़ते देख बुधवार को चांडिल डैम के आठ फाटक को खोल दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.