आदित्यपुर, अगस्त 3 -- चांडिल। चांडिल डैम का जलस्तर घटकर 178.90 मीटर पर पहुंचने के बाद डैम के खुले हुए सभी छह फाटकों को बंद कर दिया गया। रविवार की दोपहर को खुले हुए अंतिम दोनों फाटक को भी बंद कर दिया गए। इस वर्ष पहली बार डैम के सभी फाटक को बंद कर दिया गया। बता दें कि कुछ दिन पहले बारिश के कारण डैम का जलस्तर 180 मीटर के करीब पहुंचने के बाद डैम के छह फाटक को आधा-आधा मीटर खोल दिया गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...